फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: माड़ी नाला पंचायत में घरों में पहुंचा गंदा पानी, लोगों में रोष

Tue, 12 May 2026 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। कस्बे से सटी पंचायत माड़ी नाला में सोमवार सुबह घरों में दूषित पानी की सप्लाई से हड़कंप मच गया। नलों से कीचड़युक्त गंदा पानी आने से लोगों की पहले से भरी टंकियां भी खराब हो गईं। इससे पेयजल संकट गहरा गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी देवेंद्र चाड़क और राजिंदर सिंह ने बताया कि रविवार रात हल्की बारिश के बाद सोमवार सुबह सप्लाई में बेहद गंदा पानी आया।
पानी इतना दूषित था कि पीना तो दूर कपड़े धोने लायक भी नहीं था। अगर लगातार ऐसा पानी मिला तो डायरिया, पीलिया जैसी बीमारियां फैल सकती हैं, ग्रामीणों ने आशंका जताई। लोगों ने जल शक्ति विभाग से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें