फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्रमिकों को नए श्रम कानूनों व वित्तीय योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
श्रम विभाग किश्तवाड़ ने पकल डुल जलविद्युत परियोजना के श्रमिकों को नए श्रम कानूनों व वित्तीय योज
विज्ञापन
किश्तवाड़। श्रमिक कल्याण और जागरूकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए श्रम विभाग किश्तवाड़ ने पकल डुल जलविद्युत परियोजना (अफकॉन साइट) के पावर हाउस परिसर में एक व्यापक जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम उपायुक्त के निर्देशों तथा सहायक श्रम आयुक्त किश्तवाड़ ममता सुदर्शन की देखरेख में आयोजित किया गया।
शिविर का उद्देश्य परियोजना स्थल पर कार्यरत श्रमिकों को नए लागू किए गए श्रम संहिताओं और भारत सरकार की विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में परियोजना में कार्यरत 200 से अधिक श्रमिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जागरूकता सत्रों के दौरान श्रम संहिताओं, व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य स्थितियां संहिता–2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता तथा लेबर कार्ड प्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने श्रमिकों को नए श्रम कानूनों के तहत उनके अधिकारों, कर्तव्यों और सुविधाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें