कटड़ा। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.14 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना कटड़ा की पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान रेहान खोसला निवासी लाहौरी गेट अमृतसर (वर्तमान में कटड़ा निवासी) के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना कटड़ा में एफआईआर दर्ज की गई है।