फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मचैल यात्रा संपन्न होने के बाद भी मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। उपमंडल पाडर में मचैल यात्रा के निर्धारित अवधि में संपन्न होने के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगातार माता के दरबार में पहुंच रही है। प्रशासन की ओर से इस वर्ष 28 जुलाई से 5 सितंबर तक यात्रा को मंजूरी दी गई थी और 5 सितंबर को यात्रा की औपचारिक अवधि पूरी हो गई लेकिन माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना अभी भी जारी है।
विज्ञापन


इस वर्ष 14 अप्रैल से अब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मचैल पहुंचकर माता चंडी के दर्शन कर चुके हैं। पुलिस विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार करीब 1.45 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा अवधि के दौरान पंजीकरण के आधार पर माता के दर्शन किए हैं। हालांकि, पंजीकरण व्यवस्था शुरू होने से पहले भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर दर्शन कर चुके थे। ऐसे में इस वर्ष अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की वास्तविक संख्या करीब दो लाख के आसपास पहुंचने का अनुमान है।

यात्रा अवधि समाप्त होने के बाद भी मचैल में श्रद्धालुओं की आवाजाही कम नहीं हुई है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है तथा भक्त जयकारों के साथ माता के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में भी काफी सुविधा मिली। गुलाबगढ़ से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले स्थित दर्शनीय द्वार तक वाहनों को जाने की अनुमति होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। इसके बाद श्रद्धालु पैदल माता के दरबार तक पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं। वाहन सुविधा के कारण विशेष रूप से बुजुर्गों और परिवारों के साथ आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सहूलियत हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्धारित यात्रा अवधि समाप्त होने के बावजूद माता के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। अभी भी जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों के अलावा बाहरी क्षेत्रों से भी श्रद्धालु मचैल पहुंच रहे हैं।

प्रशासन की ओर से यात्रा की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है। माता चंडी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था के चलते इस वर्ष मचैल में दर्शन करने वालों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें