फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्रीधर चौक में भव्य शोभायात्रा के साथ माता की प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित की गई मूर्तियों को विसर्जन के लिए दुर्गा पूजा समिति के सदस्य वाह - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। बस स्टैंड स्थित श्रीधर चौक में चैत्र नवरात्रों के पावन अवसर पर दुर्गा पूजा समिति की तरफ से स्थापित भव्य पंडाल में विराजमान माता रानी की प्रतिमाओं का शनिवार को विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों शंकर डोगरा, विनय हीरा, दीपक परोच, नीरज सहित अन्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडाल में मां महाकाली, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां वैष्णो देवी की पवित्र तीन पिंडियों की विशाल एवं आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। शनिवार को विसर्जन के अवसर पर ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय गीतों के साथ मुख्य बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए पूरे मार्ग में नाचते-गाते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया तथा प्रसाद वितरण भी किया गया।
शोभायात्रा के पश्चात सभी प्रतिमाओं को वाहनों के माध्यम से रियासी की ओर ले जाया गया, जहां चिनाब दरिया में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ उनका विसर्जन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भावभीनी विदाई देते हुए माता रानी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से समिति सदस्यों और स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें