डीएलएसए की सचिव जागृत वूद्ध आश्रम में क्लीनिक का दौरा करते हुए ।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) उधमपुर की सचिव उप-न्यायाधीश सुमति शर्मा ने जिले में कार्यरत दो कानूनी सहायता क्लीनिकों का निरीक्षण किया। सचिव ने जागृति वृद्धाश्रम में स्थित कानूनी सहायता क्लीनिक का दौरा किया। यहां बुनियादी ढांचे का गहन निरीक्षण किया और वहां तैनात पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) के कार्य का मूल्यांकन किया। इसके बाद वे पंचायत घर जिब गईं, जहां उन्होंने पीएलवी से बातचीत कर लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करने में उनके प्रयासों का आकलन किया। इस दौरे का उद्देश्य क्लीनिकों के संचालन की प्रभावशीलता का पता लगाना और सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान करना था।