फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने मां वैष्णो के चरणों में लगाई हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की। कोर्ट से आबकारी नीति (शराब घोटाला) मामले में राहत मिलने के बाद यह उनका पहला दौरा है।
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया अपने परिवार के साथ सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे धर्मनगरी कटड़ा पहुंचे। यहां से वे हेलिकॉप्टर के माध्यम से भवन के लिए रवाना हुए। भवन पहुंचकर उन्होंने अपने परिवार सहित माता वैष्णो देवी के चरणों में माथा टेका और पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अदालत से राहत मिलने पर माता वैष्णो देवी का आभार भी व्यक्त किया।
शाम करीब 4:30 बजे सिसोदिया हेलिकॉप्टर के जरिए वापस कटड़ा पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जगत जननी माता वैष्णो देवी हर समय अपने भक्तों के साथ रहती हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में दुख-सुख आते रहते हैं, लेकिन माता की कृपा हमेशा अपने भक्तों पर बनी रहती है। उन्होंने कहा कि आबकारी नीति मामले में शुरू से ही यह स्पष्ट था कि मामला झूठा और मनगढ़ंत है। न्यायिक प्रक्रिया में समय लगता है, लेकिन अंततः सच की जीत होती है। इस दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर उन्हें परेशान करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम किया गया, जेल भेजा गया और उनके परिवार व पार्टी को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अदालत के फैसले ने सच्चाई को सामने ला दिया। दिल्ली में होली के दौरान हुई हिंसा की घटनाओं पर भी सिसोदिया ने चिंता जताई और कहा कि वर्तमान प्रशासन पीड़ितों की मदद करने में विफल रहा है। जम्मू-कश्मीर के आप नेता और विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो नेता जनता के लिए आवाज उठाते हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। दर्शन के बाद मनीष सिसोदिया अपने परिजनों के साथ जम्मू के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें