कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय ने पीएम-उषा पहल के तहत स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज एंड लिटरेचर के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला में स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज एंड लिटरेचर की सहायक प्रोफेसर डॉ. मनप्रीत शर्मा ने विकसित समकालीन अनुसंधान प्रतिमानों के आलोक में भाषाओं और साहित्यिक अध्ययनों के साथ नए सिरे से जुड़ाव के महत्व पर जोर दिया। डॉ. अमिताभ विक्रम द्विवेदी ने विमोचित पुस्तक के वैचारिक ढांचे पर विस्तार से बताया और आलोचनात्मक सोच सांस्कृतिक जागरूकता और बौद्धिक गहराई को बढ़ावा देने में मानविकी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। शैक्षणिक मामलों के डीन और पीएम-उषा विश्वविद्यालय के समन्वयक प्रो. बलबीर सिंह ने राष्ट्रीय महत्व की शैक्षणिक पहल को सुविधाजनक बनाने में पीएम-उषा योजना के योगदान पर प्रकाश डाला।