कल्कि मूवमेंट के सदस्य मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द होने के बाद खुशी जाहिर करते हुए।
- फोटो : chineni news
कटड़ा। श्राइन बोर्ड के मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द होने को लेकर कल्कि मूवमेंट ने खुशी जाहिर की है। कल्कि मूवमेंट के सदस्य बबलू दुबे, पीयूष शर्मा, काकाराम, सूरज, किशोर कुमार, सुखदेव सिंह, सोनू सेठ आदि ने कहा कि आखिरकार उनका संघर्ष रंग लाया और सही समय पर केंद्र सरकार ने फैसला लिया।
सदस्यों ने कहा कि श्राइन बोर्ड के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटों के मामले को लेकर शुरू से ही कल्कि मूवमेंट आंदोलन पर रही है। मां वैष्णो देवी के करोड़ों भक्तों का पैसा किसी दूसरे धर्म पर लगे यह कभी भी मान्य नहीं है। सनातन धर्म पर विश्वास रखने वाले लोगों पर ही मंदिर के चढ़ावे का इस्तेमाल होना चाहिए। सदस्यों ने कहा कि कल्कि मूवमेंट के साथ ही अन्य संगठनों के दबाव के चलते आखिरकार इस विवादास्पद कॉलेज की मान्यता को रद्द किया गया जो कल्कि मूवमेंट के लिए विजय का पल है। सदस्यों ने कहा कि रोपवे परियोजना को लेकर कल्कि मूवमेंट लोगों के साथ है और लोगों का हरसंभव सहयोग करेगी।