फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 200 से अधिक महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण देकर ज्योति ने बनाया आत्मनिर्भर

विज्ञापन
ज्योति देवी अपनी दुकान पर काम करते हुए। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। आज के समय में जब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं वहीं जिले में रह रही ज्योति देवी जैसी महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए उन्होंने न केवल अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दी बल्कि कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का रास्ता भी दिखा रही हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से रामनगर की रहने वाली ज्योति देवी पिछले 17-18 वर्षों से उधमपुर में रह रही हैं। आज वह 42 वर्ष की हैं और दो बेटों व एक बेटी की मां हैं। वर्तमान में वह आदर्श कालोनी वार्ड-4 में रहती हैं। ज्योति पेशे से सिलाई का काम करती हैं। उनका कहना है कि शादी से पहले उन्होंने एक साल की सिलाई की कोचिंग ली थी जो आगे चलकर उनके जीवन का आधार बनी है। शुरुआत में उन्होंने घर से ही सिलाई का काम शुरू किया था लेकिन समय के साथ उन्होंने किराए की दुकान लेकर अपने काम को आगे बढ़ाया जिससे उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई और वे परिवार के खर्च में भी योगदान दे रही हैं। महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देना भी शुरू किया। उनका कहना है कि अब तक 200 से अधिक महिलाओं को सिलाई का हुनर सिखाकर आत्मनिर्भर बना चुकी हैं। उनका कहना है कि यदि महिलाओं को हुनर और सही मार्गदर्शन मिले तो वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें