कटड़ा। धर्मनगरी में जिला पुलिस ने किरायेदार सत्यापन नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त रुख अपनाया है।
पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने के मामले में एक मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 5 जनवरी को विश्वसनीय सूचना के आधार पर वार्ड नंबर-12 में मकान नंबर-25, तहसील कटड़ा में कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि उक्त स्थान पर रहने वाले दिव्या कुमार उर्फ मिंटू ने अपनी जमीन पर झुग्गी-झोपड़ियां बनवाकर वहां आठ परिवारों को रहने की अनुमति दी थी।
उन्होंने बताया गया कि इन झुग्गियों में रह रहे लोग मूल रूप से पश्चिम बंगाल और पंजाब के निवासी हैं और पिछले 7–8 वर्षों से यहां रह रहे थे। जांच के दौरान यह पाया गया कि मकान मालिक द्वारा इन किरायेदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। यह कृत्य निर्धारित दंडनीय अपराध है। इस संबंध में पुलिस थाना कटड़ा में एफआईआर दर्ज की गई है।