फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पूर्व छात्रों ने अनुभव साझा किए, कॅरिअर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं

विज्ञापन
एसएमवीडीयू में पूर्व छात्रों के साथ अन्य छात्र। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के गणित विभाग की तरफ से प्रेरणादायक पूर्व छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र, संकाय सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व छात्रों के अनुभवों, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को वर्तमान विद्यार्थियों से साझा करना रहा। इस अवसर पर गणित विभाग के पूर्व छात्र एवं जम्मू-कश्मीर (यूटी) सरकार के योजना विभाग में सांख्यिकी अधिकारी सुलिंदर सिंह ने अपने पेशेवर अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
वहीं, जीसीईटी जम्मू की सहायक प्राध्यापक डॉ. अंबिका भट्ट ने अपने शैक्षणिक संघर्ष और सफलता की प्रेरक यात्रा साझा कर विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। विभाग के वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. वीके भट्ट ने वर्षों के दौरान गणित विभाग की प्रगति और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक एवं गणित विभाग के प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने विभाग की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए इस प्रकार के पूर्व छात्र संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय एवं पूर्व छात्र मामलों के एसोसिएट डीन डॉ. मीर इरफान उल हक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें