फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लोक अदालत में 1622 मामलों में 1013 का हुआ मौके पर निपटारा

विज्ञापन
 जिला कोर्ट परिसर में आयोजित लोक अदालत में सुनवाई करते जज।   - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत जिला उधमपुर में आयोजित की गई। इसमें 11 बेंचों में 1622 मामलों में 1013 का मौके पर निपटारा कर दिया गया। लोक अदालत की शुरुआत सुबह जज वीरेंद्र सिंह भाऊ और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमलेश पंडित द्वारा विभिन्न दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदर्शित करने वाले आयुष्मान भारत स्टॉल के उद्घाटन के साथ हुई।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत स्टॉल के उद्घाटन के बाद, राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य सुलह और मध्यस्थता के माध्यम से निपटारे को बढ़ावा देना है। इससे मुकदमों में शामिल लोगों को शीघ्र न्याय सुनिश्चित हो और मामले लंबित न रहें। पूरे जिला उधमपुर में कुल 11 बेंचों का गठन किया गया, जिसमें प्रतिष्ठित न्यायिक अधिकारी और पैनल वकील शामिल थे। लोक अदालत में लिए गए 1622 मामलों में से 1013 मामलों का निपटारा हुआ, जिसमें कुल निपटारा राशि 3,72,72, 436 रुपये शामिल थी। उठाए गए मामलों में सिविल, आपराधिक, वाहन दुर्घटना, राजस्व, वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस मामले आदि सहित विभिन्न प्रकार के विवाद शामिल थे। इसी प्रकार तहसील स्तरीय लीगल सर्विसेस कमेटी रामनगर, मजालता और चिनैनी में भी राष्ट्रीय लोक अदालतें आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें