फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की रौनक मे कमी 14,500 श्रद्धालु पहुंचे मां के दरबार

विज्ञापन
मां के दरबार की ओर जाते श्रद्धालु। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी की यात्रा में रविवार को श्रद्धालुओं की कम आवाजाही देखने को मिली। शाम 5 बजे तक लगभग 14,500 श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड लेकर भवन की ओर रवाना हुए। पूरे दिन धर्मनगरी में भक्तिमय माहौल बना रहा और मां के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा सभी सुविधाएं घोड़ा, पिट्ठू, पालकी, हेलिकॉप्टर सेवा तथा रोपवे सेवा सुचारू रूप से जारी रहीं। इसके साथ ही भोजनालय, पेयजल, चिकित्सा एवं सुरक्षा की व्यवस्थाएं भी संतोषजनक रहीं। कटड़ा से भवन तक के सभी मार्गों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। दिनभर मौसम खुला रहा जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके कारण सुबह और शाम के समय सर्दी में बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। इसके बावजूद श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें