कटड़ा। बॉलीवुड के संगीतकार तथा गायक हिमेश रेशमिया ने बुधवार को पत्नी के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। वे सुबह करीब 7:30 बजे कटड़ा पहुंचे और वहां से हेलिकॉप्टर में सवार होकर भवन के लिए रवाना हुए। पत्नी के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर सफलता की कामना की और दोपहर करीब 1:00 हेलिकॉप्टर से ही कटड़ा वापस आकर जम्मू के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
संगीतकार व गायक हिमेश रेशमिया बीते कई वर्षों से मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाने आ रहे हैं। हिमेश रेशमिया ने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं वह मां वैष्णो देवी की अपार कृपा से ही है। जब मां का बुलावा आता है तो वह तुरंत मां के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंच जाते हैं।