फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रोपवे परियोजना की एलाइनमेंट को चरण पादुका मंदिर क्षेत्र की ओर शिफ्ट किया जाए

विज्ञापन
कटड़ा भवन मार्ग के दुकानदार विधायक को ज्ञापन देते हुए - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में श्री माता वैष्णो देवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडलों ने विधायक बलदेव राज शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इनमें बाणगंगा चरण पादुका शॉपकीपर एसोसिएशन के प्रतिनिधि शेर सिंह और सोनू ठाकुर के नेतृत्व में दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल था।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिनिधियों ने विधायक को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि कटड़ा के ताराकोट मार्ग से लग रही महत्वपूर्ण रोपवे परियोजना की एलाइनमेंट को चरण पादुका मंदिर क्षेत्र की ओर शिफ्ट किया जाए ताकि इसका लाभ न केवल स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायी वर्ग को मिले बल्कि भवन मार्ग पर कार्य करने वाले मजदूरों को भी सीधा फायदा हो।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि इस परिवर्तन से मां वैष्णो देवी की यात्रा में और अधिक सुगमता आएगी तथा तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी। बैठक के दौरान पंचायत पुराना दरुड़ सहित भवन मार्ग पर चल रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। विधायक ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि कटड़ा और आसपास के क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी सक्रियता के साथ कार्यरत हैं। विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने और स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की है। विधायक ने कहा कि रोपवे परियोजना के पूर्ण होने से मां वैष्णो देवी की यात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे कटड़ा के कारोबारी वर्ग को आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने प्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास के लिए रचनात्मक सहयोग की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें