फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सप्ताहांत में भी श्रद्धालुओं की संख्या कम रही, 12 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
भवन की ओर प्रस्थान करते श्रद्धालु। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में सप्ताहांत पर भी मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। शनिवार को करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी भरी। वहीं रविवार शाम 4 बजे तक लगभग 6 हजार 800 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के अनुसार सप्ताहांत होने के चलते शनिवार को यात्रा मार्गों पर खासा उत्साह नहीं देखने को मिला। दिनभर जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। भवन और अर्धकुंवारी मार्ग पर श्रद्धालु दर्शन के लिए निरंतर बढ़ते रहे। इधर मौसम ने करवट ली है। बारिश और बर्फबारी के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा है। भवन क्षेत्र में हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में श्रद्धालु अब गर्म कपड़े और बच्चों के लिए ऊनी वस्त्र लेकर यात्रा पर निकल रहे हैं।
श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि मौसम में हल्का बदलाव हुआ है लेकिन यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है। मार्गों पर सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भवन और भैरव घाटी क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गर्म पानी और रात्रि विश्राम स्थलों की व्यवस्था की गई है। स्थानीय व्यापारी वर्ग का कहना है कि सप्ताहांत पर श्रद्धालुओं की थोड़ी संख्या बढ़ने से धर्मनगरी में हल्की रौनक लौट आई है। होटल और भोजनालयों में थोड़ी आवाजाही देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है जिससे श्रद्धालुओं को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का अधिक एहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें