फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 18 दिन बाद चिनाब किनारे मिला प्रिया देवी का शव, परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
महिला का शव मिलने के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : doda news
विज्ञापन
ठाठरी (डोडा)। बरशल्ला ठाठरी पुल से चिनाब नदी में कूदी 25 वर्षीय प्रिया देवी का शव करीब 18 दिन बाद कराड़ा-प्रेमनगर के समीप चिनाब नदी किनारे बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया, जहां से उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रिया देवी पत्नी विजय कुमार निवासी बलवाना तहसील ठाठरी 18 अक्तूबर को बरशाला पुल से दरिया चिनाब में कूद गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया था। महिला की तलाश के लिए पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीमों की भी मदद ली गई और चिनाब नदी के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान चलाया गया। करीब 18 दिनों तक चले तलाश अभियान के दौरान महिला का कोई पता नहीं चल सका। परिजन भी लगातार उसके मिलने की उम्मीद लगाए हुए थे। इस बीच शनिवार सुबह कराड़ा-प्रेम नगर क्षेत्र के समीप चिनाब नदी के किनारे एक शव दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। शव की पहचान लापता प्रिया देवी के रूप में होने के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें