फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 1.20 करोड़ से बनेगी जालौती से ऊपर बंडास सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। पांगसी जालौती रोड से अपर बंडास तक बनने वाली लिंक रोड के निर्माण की आधारशिला आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक ने रखी। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे, जिनकी आंखों में वर्षों पुराने सपने के पूरा होने की खुशी साफ झलक रही थी। राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनने वाली इस सड़क के लिए सरकार ने 1 करोड़ 20 लाख 9 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (आरएंडबी), डोडा द्वारा पूरा किया जाएगा। आधारशिला रखे जाने के बाद विधायक मेहराज मलिक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र की जनता की दशकों पुरानी मांग थी जो आज जाकर पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि अपर बंडास और आसपास के गांवों के लोग लंबे समय से एक बेहतर सड़क संपर्क की राह देख रहे थे।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी भावुक होकर बताया कि पहले उन्हें कच्चे व दुर्गम रास्तों से होकर गुजरना पड़ता था। इससे बरसात के मौसम में आवागमन और भी मुश्किल हो जाता था। बीमार व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें