फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टिकरी से बासवानी मार्ग की बदहाल स्थिति, राहगीरों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग के टिकरी क्षेत्र से बासवानी की ओर जाने वाला मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क की लुक-पिच पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इसके कारण स्कूली बच्चों, स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




इस मार्ग पर लगातार लोगों का आवागमन लगा रहता है, लेकिन सड़क की खराब हालत के कारण सफर करना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह बने गड्ढों से वाहन चालकों को गुजरते समय काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए सड़क की खराब स्थिति के चलते दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मार्ग पर स्कूल होने के कारण विद्यार्थियों की आवाजाही भी लगातार रहती है। अभिभावकों को बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने में परेशानी होती है। वहीं, सड़क के आसपास स्थित विभागीय कार्यालयों और अन्य संस्थानों में जाने वाले लोगों को भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसके अलावा क्षेत्र के खेल मैदान में बच्चे और युवा रोजाना पहुंचते हैं। मैदान तक आने-जाने के दौरान उन्हें भी खराब सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश होने पर समस्या और गंभीर हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने के साथ ही सड़क पर पानी बहने लगता है, जिससे वाहन चालकों के लिए गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग होने के बावजूद लंबे समय से इसकी हालत में सुधार नहीं किया गया है। उन्होंने सड़क को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की।
कोट
सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन लेकर निकलते समय हर जगह गड्ढों से बचना पड़ता है। लंबे समय से मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है।
- राजेंद्र सिंह
स्कूल के बच्चों को इसी मार्ग से आना-जाना पड़ता है। सड़क खराब होने के कारण बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने में काफी दिक्कत होती है।
-निशु देवी
रोजाना काम के बाद देर रात घर जाता हूं लेकिन मार्ग की खराब हालत के कारण रास्ते में लगातार फिसलने का डर बना रहता है
- राकेश कुमार
प्रशासन से मांग है कि इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न हो।
- रोहन सिंह
इस मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर को मंजूरी मिल चुकी है और अभी टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही प्रक्रिया पूरी होती है तुरंत निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रफुल्ल गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें