फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पटरी पर लौट रहा जीएमसी का जन औषधि केंद्र, सस्ती दवा मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जीएमसी में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र एक बार फिर गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए राहत का जरिया बन रहा है। केंद्र को जल्द ही नए सिरे से शुरू कर सभी दवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। हालांकि केंद्र में अभी सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं। यहां दवाइयां सस्ते दाम पर मिलती हैं लेकिन जो दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं उन्हें मरीजों को बाहर से महंगे दाम पर खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र में मेडिकल स्टोर के मुकाबले 70 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध होती हैं। अस्पताल में इलाज के लिए दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। इनमें कई ऐसे होते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है और वे महंगी दवाइयां खरीदने में सक्षम नहीं होते। ऐसे मरीजों को जन औषधि केंद्र से सस्ती दवाइयां मिलने से इलाज कराना आसान हो जाता है। हालांकि कुछ साल पहले जीएमसी में केंद्र बिलों का भुगतान समय पर न होने के कारण बंद भी हो गया था। उस समय दवाइयों की आपूर्ति रुकने के कारण मरीज बाजार से महंगी दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर थे। अब लंबित बिलों के भुगतान और अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्र दोबारा शुरू कर दिया गया है जिससे कुछ हद तक लोगों को मदद तो मिल रही है लेकिन जो दवा उपलब्ध नहीं होती है उसके लिए मरीजों को निजी केंद्र का रुख करना पड़ता है। वहीं कई दवाइयां को जरूरत अनुसार उपलब्ध भी करवाई जाती हैं। हालांकि आज भी कई ऐसे लोग हैं जिनको जन औषधि केंद्र की जानकारी नहीं है।
केंद्र संचालक फार्मासिस्ट सोनिया ने बताया कि वह पिछले करीब पांच साल से यहां काम कर रही हैं। पहले यहां काम करने वाले कर्मचारियों की कुछ लापरवाही के कारण कई दवाइया एक्सपायर हो गई थीं। इसके कारण दवा सप्लाई करने वाली कंपनी ने दवाइयां भेजना बंद कर दिया था। साथ ही केंद्र का लाइसेंस भी समय पर रिन्यू नहीं हो पाया था। इन सभी कारणों से दवाइयों की आपूर्ति कम हो गई और केंद्र को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन

कुछ प्रमुख दवाइयों के दाम
दवा - केंद्र - मेडिकल स्टोर

सेफुरोक्सिम – 134 रुपये 400 से 600 रुपये
एज़िथ्रोमाइसिन - 40 रुपये - 70 से180 रुपये
कब्ज के लिए लिक्विड – 54 रुपये 150 से 300 रुपये
डाइजेस्टिव एंजाइम - 45 रुपये 65 से 80 रुपये
कोलेकैल्सीफेरोल डी3 – 94 रुपये 150 से 250
ग्लिमेपिराइड टैबलेट - 17 रुपये 30 से 50
विटामिन बी-काम्प्लेक्स - 10 रुपये 50 से 250 रुपये
पैंटॉप डीएसआर कैप्सूल- 21 रुपये 140 से 185 रुपये
क्लोपिडोग्रेल टैबलेट -13 रुपये 70 से 150 रुपये
एस्पिरिन-19 रुपये 80 से 90 रुपये
एल्युमिनियम हाइड्राक्साइड, मैग्नीशियम हाइड्राक्साइड- 43 रुपये - 150 रुपये
थायराइड, शुगर,बीपी और कुछ अन्य भी दवाइयां उपलब्ध हैं।


कोट
पहले कुछ समस्याओं के कारण जन औषधि केंद्र के संचालन में दिक्कतें आई थीं। जिनका अब समाधान हो गया है। अभी केंद्र चल रहा है लेकिन जल्द ही दोबारा औपचारिक उद्घाटन करवाया जाएगा और कोशिश की जाएगी कि सभी जरूरी दवाइया यहां उपलब्ध करवाई जाएं ताकि मरीजों को बाहर से महंगे दाम पर दवाइया खरीदने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन

- डाॅ. संजीव गुप्ता, सुपरिंटेंडेंट, जीएमसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें