फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बच्चों की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया विधि माता का व्रत

विज्ञापन
व्रत के दौरान शाम को बाबा लाल दयाल मंदिर में पूजा करती महिलाएं।  - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। करवा चौथ से ठीक पहले रविवार को शरद पूर्णिमा के दिन जिले में बच्चों की लंबी आयु व खुशहाली के लिए विधि माता का व्रत रखा गया। माताओं ने अपने बच्चों के लिए दिनभर निर्जल उपवास किया और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न किया।
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह व्रत भी करवा चौथ की तरह कठिन माना जाता है। इसमें भी महिलाएं तड़के सरगी खाने के बाद व्रत शुरू करती हैं और फिर दिनभर पूरी तरह से निराहार और निर्जल रहकर भगवान का स्मरण करती हैं। आदर्श कालोनी के बाबा लाल दयाल में पूजा के लिए पहुंची हिमानी कपूर, अर्चना, प्रीति, रिंकी, दिशा और पिंकी गुप्ता व अन्य महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि विधि माता का व्रत हर साल शरद पूर्णिमा के दिन बच्चों की खुशहाली के लिए रखा जाता है। व्रतधारी महिलाएं शाम को एकत्रित होकर थाली पूजन कर प्रार्थना करती हैं कि उनके घरों में भी माता विधि की कृपा बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें