फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नेटवर्किंग तो कोई रिसर्च और सिविल सेवा के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबोस) की तरफ से घोषित कक्षा 10वीं के परिणामों में जिले की कई छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सफलता हासिल करने के बाद इन छात्राओं ने अपने भविष्य के लक्ष्य और आगे की शिक्षा को लेकर अपनी योजनाएं भी साझा कीं। कोई नेटवर्किंग तो कोई रिसर्च और सिविल सेवा के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहता है।
विज्ञापन

तन्वी शर्मा पुत्री हरमेश कुमार निवासी सप्लाई मोड़ ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग को दिया। तन्वी ने बताया कि वे आगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती हैं और वर्तमान में कंपाउंड आर्ट्स स्ट्रीम में आगे की पढ़ाई करेंगी।
इसी प्रकार माही मन्हास पुत्री विशाल मन्हास निवासी हाउसिंग कालोनी उधमपुर ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी रुचि रिसर्च क्षेत्र में है। उनके लिए उनके शिक्षक ही सबसे बड़े प्रेरणास्रोत रहे हैं। जाह्नवी कुमारी पुत्री प्रवीण कुमार निवासी उधमपुर ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि उनका सपना सिविल सेवाओं में जाकर देश की सेवा करना है।
विज्ञापन

वहीं पावनी शर्मा पुत्री राजेंद्र शर्मा निवासी घोरड़ी ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें नेटवर्किंग क्षेत्र में विशेष रुचि है और वे वर्तमान में कंपाउंड आर्ट्स स्ट्रीम में अपनी पढ़ाई जारी रख रही हैं। सभी छात्राओं ने कहा कि हमने अपनी मेहनत, लगन और शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता हासिल की है। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें