फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गल में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। रनसु क्षेत्र में वीरवार देर शाम एक 44 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पास के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान करण सिंह (44) पुत्र विश्वनाथ निवासी सांगड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देर शाम स्थानीय लोगों ने जंगल में पेड़ से शव लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
शुक्रवार सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पौनी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें