फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सात क्विंटल लकड़ी बरामद, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। वन संपदा की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए वन विभाग की टीम ने कूनाला इलाके में बड़ी कार्रवाई कर लकड़ी तस्करी के एक प्रयास को नाकाम कर दिया। शुक्रवार तड़के लगाए गए नाके के दौरान विभागीय टीम ने एक लोड कैरियर वाहन से करीब सात क्विंटल लकड़ी बरामद की। मौके पर चालक और सह चालक को हिरासत में लेकर वाहन सहित लकड़ी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के लोड कैरियर वाहन कूनाला इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान पहले से सतर्क वन विभाग की टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में भारी मात्रा में लकड़ी लदी हुई मिली। जब टीम ने चालक से लकड़ी के परिवहन संबंधी वैध सरकारी अनुमति और दस्तावेज मांगे तो वह पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें