फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी के मुख्य बाजार में स्ट्रीट लाइटें खराब, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार में कई वर्ष पहले लगाई गई स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण बाजार में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। इससे दुकानदारों के साथ-साथ बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर महिलाओं को अंधेरे में बाजार से गुजरने में काफी दिक्कत होती है। अंधेरे के कारण शाम के समय ग्राहक भी दुकानों तक पहुंचने से कतराते हैं, जिससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार पहले मुख्य बाजार और अपर बाजार में स्ट्रीट लाइटें चालू रहने से देर शाम तक चहल-पहल बनी रहती थी लेकिन लंबे समय से लाइटें खराब पड़ी होने के कारण बाजार की रौनक कम हो गई है। इस समस्या को लेकर स्थानीय दुकानदारों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक करवाने के साथ-साथ जरूरत के अनुसार नई लाइटें लगाने की मांग उठाई गई।
बैठक में दुकानदार अंचल शर्मा, सुखविंदर सिंह, मुबारक सिंह, रंगील सिंह, संजय शर्मा सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे। दुकानदारों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की कि बाजार में रोशनी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को शाम के समय अंधेरे से होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें