फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: त्योहारी सीजन के चलते अंतिम रविवार को खुला रहा पौनी का मुख्य बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। त्योहारी सीजन को देखते हुए महीने के अंतिम रविवार को बंद रहने वाला पौनी का मुख्य बाजार इस बार खुला रहा। हालांकि बाजार में दुकानों के खुलने के बावजूद पहले जैसी चहल-पहल देखने को नहीं मिली। इसका एक कारण लोगों को बाजार खुलने की जानकारी न होना भी माना जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार दीदार सिंह ने बताया कि करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सभी दुकानदारों ने आपसी सहमति से महीने के अंतिम रविवार को बाजार खुला रखने का फैसला किया था। इसका मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान लोगों को खरीदारी के लिए अतिरिक्त समय और सुविधा उपलब्ध करवाना था। हालांकि, बाजार में ग्राहकों की संख्या कम रहने के कारण दुकानदारों को अपेक्षित रौनक देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें