फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सावन के चौथे सोमवार को निकली भव्य कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। आधार शिविर रनसु शिवखोड़ी में सावन माह के पावन अवसर पर श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड की ओर से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा रविवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गई। कथा के समापन से पहले सावन माह के चौथे सोमवार को विशेष रूप से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा वाचक सुधांशु जी महाराज, श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

शिवखोड़ी गुफा में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग पर जल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और हवन में आहुति डालकर क्षेत्र, प्रदेश और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए भगवान भोलेनाथ से मंगल कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें