फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाबा भोला सिद्ध महादेव मंदिर में हुआ विशाल भंडारा

विज्ञापन
भोला सिद्ध मंदिर में भजन कीर्तन करते श्रद्धालु । - फोटो : poni news
विज्ञापन
पौनी। पंचायत कोठियां के सुधीन गांव में प्राचीन देव स्थान बाबा भोला सिद्ध महादेव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर आई महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। दोपहर को संत श्री बालक योगेश्वर दास जी महाराज साक्षी गोपाल भगवान को साथ लेकर मंदिर में पहुंचे। लोगों ने महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर साक्षी गोपाल भगवान के दर्शन किए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजिंदर शर्मा, सुरेश कुमार, कौशल कुमार ने बताया कि मंदिर से पहले यहां पर बावली थी। इसका आज भी शीतल जल है। इस मंदिर का निर्माण संत बालक योगेश्वर दास जी महाराज ने ही करवाया है। इसकी विशेष मान्यता है कि अगर कोई भी क्षेत्र में समस्या आती है तो यहां पर मन्नत मांगने से वह समस्या हल हो जाती है। महाराज ने सभी संगत को बताया कि सुबह उठ कर मंदिर में प्रतिदिन जल चढ़ाएं, इससे उनके जीवन का कल्याण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें