फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। कृषि क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने, बाजार तक पहुंच मजबूत करने और सतत विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान किसानों को समग्र कृषि विकास कार्यक्रम, जम्मू एवं कश्मीर प्रतिस्पर्धी एकीकृत कृषि परियोजना तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकरण योजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा ग्रेडिंग और पैकिंग के लिए विभागीय सहयोग तथा आय संवर्धन, मूल्य संवर्धन और बाजार संपर्क पर केंद्रित अन्य योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, रामबन ने बागवानी योजना एवं विपणन विभाग की पहलों की जानकारी देते हुए बाजारोन्मुख उत्पादन, गुणवत्ता सुधार और कटाई के बाद प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया ताकि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें