पौनी। स्थानीय प्राइमरी हेल्थ सेंटर में डिजिटल एक्सरे मशीन न होने से लोगों को निजी क्लीनिकों में जाकर जेब ढीली करनी पड़ रही है। इसके साथ ही लोगों को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
भारख निवासी संजीव पराशर ने कहा, अगर किसी को मोच आ जाती है तो हमारे लिए एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी पौनी है, लेकिन वहां पर भी डिजिटल एक्सरे नहीं होता तो मजबूरन लोगों को प्राइवेट क्लीनिक में जाकर एक्सरे कराना पड़ता है। अब समय के हिसाब से सरकार को एक्सरे की सुविधा देनी चाहिए।
पौनी निवासी विकास गंडोत्रा ने कहा, हम वर्षों से देख रहे हैं कि पीएचसी में नॉन डिजिटल एक्सरे मशीन के सहारे ही एक्सरे किया जाता है जो साफ ही नहीं आता। अब डिजिटल जमाने के हिसाब से मशीन की जरूरत है। हम सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द पीएचसी को डिजिटल एक्सरे मशीन दी जाए ताकि लोगों को बाहर जाकर प्राइवेट क्लीनिक में अधिक पैसे खर्च न करने पड़े।
कोट
हमने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है। उम्मीद है, जैसे अल्ट्रासाउंड मशीन मिली है, उसी तरह से डिजिटल एक्स-रे मशीन भी मिल जाएगी।
-अशरफ कूचे, बीएमओ