फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी में राष्ट्रीय गान से हवन का शुभारंभ किया गया

विज्ञापन
 वरिष्ठ नेता पवन खजूरिया से मिलने पहुंचा ​शिष्टमंडल। - फोटो : poni news
विज्ञापन
पौनी। देश के अमर वीर शहीदों की याद में जारी महायज्ञ के सातवें दिन भी श्रद्धालुओं की तादाद में कोई कमी नहीं देखी गई। पूरा क्षेत्र इस समय भक्तिभाव में डूबा हुआ नजर आ रहा है। संत श्री बालक योगेश्वर दास जी महाराज ने सुबह नौ बजे से दस बजे तक भक्तों को गुरु दीक्षा दी। इसके बाद दस बजे राष्ट्रीय गान गाकर हवन प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन

आचार्य मृदुल शास्त्री की तरफ से लगातार मंत्र उच्चारण कर हवन करवाया गया। यज्ञ में बैठे यजमानों के साथ पंडित देवी देवताओं के नाम की आहुतियां डालते रहे। महाराज ने श्रद्धालुओं को बताया कि मनुष्य का सब से बड़ा दुश्मन अहंकार है। उसको अपने पास नहीं फटकने देना चाहिए व मनुष्य को दूसरों के प्रति हमेशा दया भावना रखनी चाहिए। देर शाम को वृंदावन से आए हुए कलाकारों ने सात बजे से लेकर आठ बजे तक भगवान श्री कृष्ण की अनेक लीलाओं का वर्णन किया। मंगलवार शाम को प्रह्लाद और हिरण्यकश्यण्पर दृश्य भी मंचित किया गया, जिसे पंडाल में बैठे लोगों ने खूब सराहा। इसके बाद 11 बजे तक पंडित चमन की तरफ से 2 घंटे जागरण किया गया। इसमें उन्होंने अपनी मधुर आवाज से भक्तों को अनेक भजन सुनाए। बच्चों से लेकर बुजुर्ग पवित्र यज्ञशाला की परिक्रमा करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें