पंचैरी पुलिस द्वारा सील की गई दवा की दुकान।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। पंचैरी पुलिस स्टेशन की टीम ने नियमों के उल्लंघन पर मेडिकल शॉप को सील किया है। एक दिसंबर को होशियार सिंह निवासी डिग्गी लांदर से बरामद प्रेगाबलिन के 20 कैप्सूल और स्पैस्मोनिल की 30 गोलियों की जांच से जुड़े मामले में बुधवार को कार्रवाई की।
निरीक्षण के दौरान लांदर स्थित दुर्गा मेडिकल शॉप को सील कर दिया गया। दुकान वैध लाइसेंस के बिना संचालित की जा रही थी। इस प्रकार के उल्लंघनों के लिए उधमपुर पुलिस द्वारा सील की गई यह 12वीं मेडिकल दुकान है।