फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी में नालियों की सफाई कर किनारों पर लगा दिया कचरा

विज्ञापन
अप्पर बाजार में सड़क के दोनों तरफ नालियों से निकाला मलबा। - फोटो : poni news
विज्ञापन
पौनी। कस्बे के अप्पर बाजार में गंदगी से छुटकारा दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने नालियों की सफाई की, लेकिन गंदगी के ढेर किनारों पर लगा दिए। सड़क किनारे गंदगी के ढेर लगे होने के कारण पैदल चलने वाले लोगों के लिए परेशानी बन गई है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों देविंद्र, सोनू खत्री, नंदू, काली शर्मा ने बताया कि दुकानों के बाहर नालियों से गंदगी तो निकाली लेकिन गंदगी उठाना विभाग शायद भूल गया है। इस संदर्भ में स्थानीय दुकानदारों की बैठक हुई उन्होंने लोक निर्माण विभाग से अपील की कि नालियों से सड़क के किनारे डाली गई गंदगी को जल्द से जल्द हटाया जाए। लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर जाकिर ने बताया कि नालियों को बाजार से साफ करा दिया गया है एक दो दिन में सड़क पर पड़े मलबे को भी हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें