फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हिमाचल प्रदेश भ्रमण के लिए किसानों के दल को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
 किसानों के दल को हिमाचल रवाना करते हुए कृ​षि विभाग के अ​धिकारी। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। मुख्य कृषि अधिकारी हरबंस सिंह ने जिले के 13 किसानों के दल को हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का उद्देश्य किसानों को कृषि के क्षेत्र में नवीनतम नवाचारों और तकनीकी हस्तक्षेपों से परिचित कराना है। किसान कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा पुष्प कृषि, अनाज, सब्जियों आदि में किए जा रहे कृषि प्रयोगों, पौधों की किस्मों और परीक्षणों को सीखेंगे।
विज्ञापन

किसान विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के साथ भी बातचीत करेंगे और अन्य क्षेत्रों के नए विचारों, फसल प्रौद्योगिकियों से भी परिचित होंगे। पुष्पीय और सजावटी पौधों और उनके उत्पादों की खेती, उत्पादन और विपणन की कला के बारे में भी ज्ञान प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें