फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीएचसी में दो महीने पहले लगी अल्ट्रासाउंड मशीन अभी शुरू नहीं हो पाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। प्राइमरी हेल्थ सेंटर में अल्ट्रासाउंड मशीन लगे दो माह बीत चुके हैं, लेकिन मशीन अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। लोगों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रियासी या फिर सुंदरबनी जाना पड़ता है।
विज्ञापन

दो महीने पहले सरकार ने जब पीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी तो लोगों ने राहत की सांस ली थी। स्थानीय लोग बीएमओ अशरफ कूचे को धन्यवाद करने पहुंचे थे, लेकिन मशीन अभी तक शुरू नहीं की गई। इससे लोगों में रोष है।
नेकां नेता दीदार सिंह ने कहा कि हमें लगता है कि मशीन का उद्घाटन सीएमओ ने किया। इसलिए अभी तक मशीन को नहीं चलाया जा रहा। इसका नुकसान आम जनता उठा रही है। नेकां के जिला अध्यक्ष बाबू राम ने कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन लोगों की सुविधा के लिए दी गई थी न कि शोपीस के लिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन को चालू नहीं किया गया तो लोग प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें