कटड़ा। पुलिस ने रविवार को बलनी नाका पर अवैध शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस टीम ने रियासी से कटड़ा की ओर आ रहे एक व्यक्ति को नीले रंग का पॉलीथीन बैग लेकर आते हुए रोका। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान पवन कुमार (24) निवासी सेरली कटड़ा जिला रियासी बताई। जांच के दौरान उसके पास से जेके स्पेशल व्हिस्की के 18 क्वार्टर बरामद हुए।