फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीएचसी पौनी में पांच दिनों से बंद पड़ा जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। स्थानीय प्राइमरी हेल्थ सेंटर में सरकार की तरफ से खोला गया जन औषधि केंद्र पिछले पांच दिनों से बंद पड़ा है। केंद्र बंद होने के कारण दवाई लेने के लिए आने वाले लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अजीत राम व अजय सेठ ने बताया कि सरकार की तरफ से स्वास्थ्य केंद्रों में जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। इसमें तमाम जरूरतमंद लोगों को सस्ती दवाइयां मिलती है लेकिन बताया जाता है कि केंद्र में काम करने वाले युवक को उसका इंसेंटिव नहीं मिला है इसलिए उसने केंद्र बंद रखा है। संबंधित विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान दे और जो भी समस्या है उसे हल करे।
जन औषधि केंद्र में काम करने वाले युवक हरदीप सिंह ने बताया कि वह कोऑपरेटिव सोसाइटी के अधीन आता है और दो सालों से औषधि केंद्र चला रहा है। उसको दो सालों से इंसेंटिव नहीं मिला है, जबकि अन्य केंद्रों में काम कर रहे लोगों को इंसेंटिव मिल गया है। इसकी शिकायत वह अधिकारियों सहित विधायक कुलदीप राज दुबे के समक्ष भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया की जब तक उन की समस्या का हल नहीं होता तक तक वह जन औषधि केंद्र नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन

बीएमओ डॉक्टर अशरफ कूचे ने बताया कि औषधि केंद्र सोसाइटी के अधीन आते हैं। उन्हें भी इस मामले में जल्द संज्ञान लेना चाहिए ताकि जरूरतमंद को दवाइयां मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें