फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अंडर 15 एकल और युगल में पियूष, अभिनंदन और सुषैन विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। 30वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप मिनी स्टेडियम इंडोर हॉल में संपन्न हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा थे। निष्कर्ष और हिमनीश को टूर्नामेंट के उभरते सितारों के रूप में सम्मानित किया गया। अंडर 15 एकल और युगल में पियूष, अभिनंदन और सुषैन विजेता रहे।
विज्ञापन

अतिथियों में प्रबंधक, जम्मू-कश्मीर खेल परिषद सूर्यभान, कृषि विभाग से सुधीर मन्हास, सुनील गुप्ता, विक्रम सिंह, राज गुरु, शेख तनवीर, अभय प्रताप, पूरबी शर्मा, युवा सेवा विभाग से संजय शर्मा व अजीत सिंह भी शामिल थे। कार्यक्रम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन उधमपुर के अध्यक्ष सुरेश खजूरिया के नेतृत्व में सदस्य राम वर्मा और अरुण मेहता ने टूर्नामेंट में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

मैच के परिणाम
- अंडर-15 एकल : विजेता - पीयूष, उपविजेता - सुषैन
- अंडर-15 युगल : विजेता - अभिनंदन और सुषैन, उपविजेता - सहज और सक्षम
- अंडर-17 एकल : विजेता - आदित्यनंदन, उपविजेता - रुत्विज
- अंडर-19 एकल : विजेता - मयंक, उपविजेता - समक्ष

- अंडर-19 युगल : विजेता - अकुल और समक्ष, उपविजेता - मयंक और आकर्षित

- पुरुष एकल : विजेता - समक्ष, उपविजेता - अकुल

- पुरुष युगल : विजेता - अकुल और समक्ष, उपविजेता - अक्षय और राहुल
- महिला एकल : विजेता - अनन्या, उपविजेता - स्वांतिका
- महिला युगल : विजेता - स्वांतिका और त्रिशा, उपविजेता - कुलनाज और अनन्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें