उधमपुर। क्षेत्रीय आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) उत्तरी कमान ने 1 नवंबर को चिनार कॉम्प्लेक्स, उधमपुर में कार्यक्रम ध्रुव तारा अस्मिता 2025 का आयोजन किया। इसका उद्देश्य साहसी जवानों की पत्नियों और वीर नारियों के लिए अपने जीवन के गहरे अनुभवों को साझा करने के एक सशक्त मंच प्रदान करना था।
साहस, बलिदान और दृढ़ संकल्प की उनकी हृदयस्पर्शी कहानियां आवा बिरादरी में सुनाई गईं, जिसने एक स्थायी भावनात्मक प्रभाव छोड़ा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की पत्नी मंजू सिंह की उपस्थिति रही, जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाई।
उत्तरी कमान की आवा की क्षेत्रीय अध्यक्ष शाइनी शर्मा ने विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद किया, प्रतिभागियों का अभिनंदन किया और उन महिलाओं के अटूट साहस की सराहना की, जो जीवन की सबसे कठिन चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, शालीनता, शक्ति और सकारात्मकता के साथ चमकती रहती हैं।