फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीएचसी पंचैरी में एक साल बाद भी नहीं शुरू हो पाई एक्स-रे मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी पंचैरी में लोगों को एक्स-रे करवाने की सुविधा देने के लिए मशीन लगाई जा रही थी, लेकिन पिछले एक साल बाद भी मशीन सेंटर में नहीं लग पाई है। इसके चलते मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए प्राइवेट क्लीनिक या फिर जीएमसी उधमपुर जाना पड़ रहा है। हालांकि कई बार स्थानीय लोग विभाग से जल्द से जल्द में एक्स-रे मशीन की सुविधा बहाल करने की मांग कर चुके हैं लेकिन उसके बावजूद एक साल से अधिक का समय होने के चलते अभी तक एक्स-रे मशीन नहीं लग पाई है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में स्थानीय निवासी करतार सिंह, करनैल सिंह, प्रीतम सिंह, गौरी शंकर, रविंद्र कुमार, श्यामलाल सहित अन्य का कहना है कि एक्स-रे मशीन तो लगा दी गई है लेकिन अभी मशीन का कुछ सामान आना बाकी है । इसके चलते अभी तक मशीन को इंस्टॉल नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र वासियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और विधायक से भी जल्द से जल्द केंद्र में एक्स-रे मशीन को शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें