रियासी। माड़ी स्थित इनडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी। यह 19 तक चलेगी।
बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन की तरफ से जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में हर आयु वर्ग के मैच होंगे। सिंगल व डबल इवेंट के भी मैच होंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए इच्छुक खिलाड़ी दो दिन में कमेटी के साथ संपर्क कर सकते हैं। प्रधान ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मैच को जीतने वाली टीमों को पुरस्कार दिए जाएंगे।