फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शापिंग कम करें, खुद बाजार जाकर खरीदारी करें

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दिवाली और धनतेरस जैसे बड़े त्योहारों के माैके पर ज्यादातर लोग ऑनलाइन शापिंग को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन इस मौसम में बाजार जाकर खरीददारी करने से आपको न सिर्फ उत्पाद की असल क्वालिटी देखने को मिलती है, बल्कि कीमताें पर भी बेहतर नियंत्रण रहता है। यह अपील जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी ने लोगों से की।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में आनलाइन शापिंग आम हो गई है और खासतौर पर आनलाइन प्लेटफार्म पर आफर ओर डिस्काउंट का आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींचता है। ग्राहक सोचते हैं कि उन्हें सस्ते दामों पर बेहतर सामान मिलेगा, लेकिन वास्तविकता कुछ अलग होती है। कई बार आनलाइन दिखाई गई चीज और असल चीज में अक्सर फर्क पाया जाता है। इसके अलावा कुछ उत्पादों की कीमतें ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ज्यादा होती हैं, वहीं अगर लोग बाजार जाकर खरीदारी करते हैं तो उन्हें बेहतर विकल्प मिलते हैं। ग्राहक अपने सामने वस्तु की जांच-परख कर सकते हैं, दाम पर मोलभाव कर सकते हैं और दुकानदार से सीधे संपर्क में रह सकते हैं।
जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी की लोगों से अपील की है कि वे इस त्योहारी मौसम में कम से कम ऑनलाइन शापिंग करें और खुद बाजारों में जाकर खरीदारी करें। इससे न केवल व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि ग्राहकों को भी वस्तुओं को जांच-परख कर खरीदने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें