फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए वार्डों में फागिंग व सफाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बरसात का मौसम शुरू होते ही डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए नगर परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर के सभी वार्डों में फागिंग के साथ ही बंद पड़ी नालियां व नालों को खोलने के साथ ही उनके पास उगी घास व झाड़ियों को साफ करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। ताकि शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रहे।
विज्ञापन

बरसात का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। इसमें डायरिया, डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों की चपेट में लोगों के आने का खतरा बढ़ जाता है। इसको लेकर मौजूदा समय में साफ सफाई होना बहुत जरूरी है। इसके चलते नगर परिषद की ओर से शहर के सभी वार्डों में कचरे से भरी नालियों व शहर के बीचों बीच जाने वाले नालों में सफाई अभियान को शुरू कर दिया गया है, ताकि शहर में स्वच्छता बरकरार रहे और लोग कम बीमार पड़े। इतना ही नहीं परिषद की बनाई गई टीम द्वारा शहर के वार्डों में फागिंग भी करनी शुरू कर दी गई है। ताकि मच्छरों का खात्मा किया जा सके और लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
वहीं परिषद की टीम द्वारा लोगों को अपने घर के आसपास पानी न इकट्ठा करने व साफ सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
कोट
विभाग की ओर से बरसात के मौसम के अंत तक शहर के सभी वार्डों में सफाई अभियान के साथ-साथ फागिंग जारी रहेगी। इसके लिए परिषद की ओर से विशेष सफाई कर्मचारियों की टीम का गठन किया गया है, ताकि शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से हो। इसके साथ ही शहर के बीचों बीच निकलने वाले नालों में भी सफाई अभियान चलाकर उसे साफ किया जाएगा, ताकि बरसात के दौरान पानी लोगों के घरों व जमीनों को नुकसान न पहुंचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विशाल सडोत्रा, सीईओ नगर परिषद
फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें