फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पस्सीया गिरने से रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग कई घंटे बाधित रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पहाड़ी क्षेत्र में पहाड़ से पत्थर गिरने से रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग यातायात के लिए कई घंटे तक बंद रहा। सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर पड़ी पस्सियों को हटाकर यातायात बहाल किया।
विज्ञापन

बुधवार देर रात से हो रही बारिश के चलते वीरवार तड़के तीन बजे के करीब छतराडी मार्ग के कई हिस्सों पर पहाड़ से मलबा गिर गया। इससे मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था। इसके चलते रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग पर चलने वाले यात्री वाहन कई घंटे तक प्रभावित रहे। इस दौरान यात्रियों को कई कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एईई शमी गुप्ता ने बताया कि वीरवार सुबह सात बजे मार्ग बंद होने की सूचना मिली तुरंत जेसीबी मशीन भेजकर मार्ग पर पड़ी पस्सियों को हटाने का काम शुरू किया गया। सुबह 10:30 बजे मार्ग को बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें