उधमपुर। पुलिस का पशु तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। जखैनी में लगाए विशेष नाके पर जम्मू से आ रहे तीन वाहनों को रोका गया। तलाशी में अवैध तरीके से श्रीनगर ले जाए जा रहे मवेशी पाए गए। पुलिस ने मौके पर ही 35 मवेशियों को मुक्त कराया। वाहनों को अपने कब्जे में लेकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
तस्करों की पहचान मोहम्मद मुश्ताक निवासी देवसर, कुलगाम, मोहम्मद मनसा निवासी कंसकाशिया, रियासी व मुश्ताक अहमद निवासी गूल, रामबन के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।