फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वार्ड आठ में कलश यात्रा निकाली, आज से होगा भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट की तरफ से वार्ड नंबर 8 में स्थित पांडव मंदिर से कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहर के मुखर्जी बाजार, गोल मार्केट, लाल चौक से होते हुए पवित्र देविका पहुंची। जहां से यात्रा में शामिल महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरा और यात्रा वापस पांडव मंदिर में आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार से पांडव मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है जोकि 1 मई से लेकर 7 मई तक चलेगी। इसके बाद 9 मई को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं कथा शाम चार बजे से लेकर साढ़े छह बजे तक जारी रहेगी। कथा वाचक गौतम सेनसन का कहना है कि उनके ट्रस्ट की ओर से 2014 से हर साल कथा का आयोजन किया जाता है। इसके चलते इस बार भी कथा का आयोजन पांडव मंदिर में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में होगा। उन्होंने कहा कि इस कथा का आयोजन करने का मकसद युवा वर्ग को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें