फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बनिहाल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का विरोध, गेट पर जड़ा ताला

विज्ञापन
100 दिन नशा मुक्त अभियान’’ के तहत रामबन पुलिस का ड्रग्स के खिलाफ अभियान तेज
विज्ञापन
रामबन। सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (एसडीएच) बनिहाल में मंगलवार को हंगामा मच गया। भाजपा नेता मो. सलीम भट ने अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का विरोध करते हुए मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इससे स्वास्थ्य सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यों से जुड़े होने का दावा करने वाले भट ने अस्पताल परिसर में धरना दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की भारी कमी के कारण बनिहाल, रामसू और गूल के मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पदों का मुद्दा कई बार जिला प्रशासन के समक्ष उठाया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस कदम से पहले उन्होंने अस्पताल प्रशासन के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

स्टाफ की कमी पर भट ने बताया कि एक कंसल्टेंट स्त्री रोग विशेषज्ञ को पिछले वर्ष कथित अनुशासनहीनता के बाद निदेशालय स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू में अटैच किया गया था। तीन डॉक्टर वर्तमान में अध्ययन अवकाश पर हैं। इसके अलावा एक डॉक्टर को जिला अस्पताल रामबन में तैनात किया गया है। अब तक उनकी जगह कोई नियुक्ति नहीं की गई है। उन्होंने नेकां सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह जन समस्याओं के समाधान में विफल रही है।
एसडीएम बनिहाल मोहम्मद नसीब के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। इसके बाद अस्पताल के गेट से ताला हटाया गया। धीरे-धीरे सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गईं।
इस बीच अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि तीन चिकित्सा अधिकारी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए अध्ययन अवकाश पर हैं। एक प्रशिक्षित सोनोलॉजिस्ट को वहां के रेडियोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति के कारण अस्थायी रूप से जिला अस्पताल रामबन में तैनात किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि कमी के बावजूद अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं जारी हैं। उपलब्ध विशेषज्ञों में सर्जन, ऑर्थोपेडिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ और अन्य चिकित्सा अधिकारी मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

100 दिन नशा मुक्त अभियान’’ के तहत रामबन पुलिस का ड्रग्स के खिलाफ अभियान तेज

100 दिन नशा मुक्त अभियान’’ के तहत रामबन पुलिस का ड्रग्स के खिलाफ अभियान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें