फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन में रिकॉर्ड नहीं रखने पर दवा की दुकानें सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से रामबन पुलिस ने नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। पर्याप्त रिकार्ड नही रखने पर दवा की दो दुकानों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर खारी और हंजूस क्षेत्रों में मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बिक्री रिकॉर्ड के सही रख-रखाव, कंप्यूटरीकृत बिलिंग प्रणाली और कार्यशील सीसीटीवी निगरानी के प्रावधानों के पालन पर विशेष जोर दिया।
जांच के दौरान हंजूस में गीर मेडिकेट और खारी में लोन मेडिकेट में नियमों का उल्लंघन पाया गया। दोनों में शेड्यूल दवाओं का रिकॉर्ड प्रबंधित नहीं मिला। इसके चलते दोनों दुकानों को मौके पर ही संबंधित नियमों के तहत सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चेतावनी दी कि अभियान के तहत उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें