रामबन। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और एडवोकेट फिरोज खान ने बुधवार को रामबन जिले में बढ़ते बिजली संकट और मेडिकल स्टाफ की भारी कमी पर गंभीर चिंता जताई। मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से तुरंत दखल देने की अपील की।
रामबन में खान ने कहा कि रामबन शहर, मैत्रा, बालोट महू, मंगित, खारी, नील, चकनरवाह, चमलवास, शगन, सुमर, हरोग, बजमस्ता, पोगल, कुंडा, मलीगाम, परिस्तान, थाची, अमकूट, बैंकूट, वागन, चपनारी, नचलाना, रामसू, उखराल, बतरू, दरदाही, गोल, धरम, सनागल्डन, राजगढ़ और गांधरी सहित कई इलाकों में रोजाना आठ घंटे से ज़्यादा बिजली कटौती हो रही है। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रामबन, ट्रॉमा सेंटर रामबन और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में 134 स्वीकृत पदों में से केवल 65 ही भरे हुए हैं, जिससे 69 पद खाली हैं।